रानी किन्नर ने सखी किन्नर को बातों-बातों में मार दी गोली, हत्या कर फरार

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना सुरीर इलाके में किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप किन्नर के साथी किन्नर पर लगा है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गयी और घटना की जांच में जुट गयी। मामला नेग के लेन-देन को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी कर रही है।

Eunuch killed in Mathura by other eunuch

कोसी की रहने वाली सखी भाई नाम की किन्नर गुरुवार को सुरीर में रानी किन्नर और उसके साथी रंजीत के घर आई हुई थी। सखी के साथ पायल और उनका ड्राइवर भी था। रानी किन्नर ने सखी के साथ आये लोगों को अपने घर के ऊपर कमरे में बैठा दिया और वह नीचे कमरे में बैठकर सखी से बात करने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया और रानी किन्नर ने अपने साथी रंजीत के साथ मिलकर घर में सखी भाई किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी।

Eunuch killed in Mathura by other eunuch

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पायल जब नीचे आयी तो उसने अपने गुरु सखी किन्नर को मरा हुआ पाया। पायल ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।

Eunuch killed in Mathura by other eunuch

जानकारी मिलते ही सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं सखी किन्नर की मौत होने पर किन्नरों ने रोड पर जाम लगाने की कोशिश करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+