एटा में बारातियों से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 14 लोगों की मौत तो 28 घायल

सभी मृतक और घायल आगरा के बताए जा रहे हैं। जो एक रिश्ते की बात तय करके एटा से आगरा लौट रहे थे। सुबह-सुबह केंटर के ड्राइवर को गाड़ी चलाते हुए नींद आने की वजह ये हादसा हुआ।

बहराइच। एटा में शादी समारोह से लौट रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि बारातियों से भरा ट्रक नहर में जा पलटा जिससे घटना ने बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना में 14 लोगों के मौत की खबर है जबकि 28 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

एटा में बारातियों से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 14 लोगों की मौत तो 28 घायल

देखिए VIDEO...

सभी मृतक और घायल आगरा के बताए जा रहे हैं। जो एक रिश्ते की बात तय करके एटा से आगरा लौट रहे थे। सुबह-सुबह केंटर के ड्राइवर को गाड़ी चलाते हुए नींद आने की वजह ये हादसा हुआ। मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन बचाव कार्यों में जुट गया है। जलेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है।

एटा में बारातियों से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 14 लोगों की मौत तो 28 घायल

जानकारी के अनुसार आगरा के नगरीया पोडरण के लगभग 40 से ज्यादा लोग रिश्ते की बात करने सकरौली गए थे। जहां से सभी कल देर रात वापस लौट रहे थे। इस दौरान केंटर चालक को जलेसर कोतवाली के पास सरायमीन पर झपकी आ गई जिस वजह से केंटर असंतुलित हो गया और रेलिंग तोड़कर रजवाहे में जा गिरा। केंटर के गिरते ही चीख- पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन रुक गए और पुलिस को सुचना दी गई।

जब वहां पुलिस पहुंची तब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी थी और लगभग 28 लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस सबको लेकर जलेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने 14 मौतों की पुष्टि की है।

{promotion-urls}

'मेरी प्यारी बिंदू' का देखिए खास प्रमोशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+