यूपी STF के साथ मुठभेड़ मे मारा गया बदमाश बलराज भाटी, सिर पर था 2 लाख का इनाम
2 लाख के इनामी अपराधी
नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन राज्यों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर बलराज भाटी को मुठभेड़ में मार गिराया है। बलराज भाटी और पुलिस के बीच एकाउंटर दिल्ली से सटे नोएडा स्थित सेक्टर 49 में हुआ। इस कार्रवाई में नोएडा पुलिस, एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ शामिल थी। बलराज भाटी पर यूपी में 1 लाख, हरियाणा और दिल्ली में 50,000 रुपए का इनाम था। इस एनकाउंट में एक बच्चा घायल हो गया जो पास के ही गुजर रहा थ। साथ ही एक अन्य युवक भी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया है। दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली पुलिस में था सिपाही
बलराज, पहले दिल्ली पुलिस में सिपाही था। नौकरी के दौरान उस पर हत्या का एक मामला दर्ज हुआ। इस मामले के बाद उसकी नौकरी चली गई। यूपी के बुलंदशहर स्थित धुसरी का निवासी बलराज नौकरी जाने के बाद पूरी तरह से अपराध की दुनिया में आ गया। बलराज का सुंदर भाटी का दाहिना हाथ का जाता था। सुंदर के जेल में रहने के दौरान उनकी गैंग बलराज ही देखता था।

बीते साल भाग निकला था
बता दें कि बीते साल पुलिस ने बलराज को पकड़ने की कोशिश थी। उस वक्त वो हरियाणा स्थित गुड़गांव में था। भाटी पर हत्या, डकैती, गैंगवार और अपहरण सरीखे कई मामले दर्ज थे। उस पर हत्या के 6 मामले दर्ज थे। बीते साल जब उसे पकड़ने की कोशिश गई थी तो वो अपने गैंगे के साथियों संग भाग निकलने में कामयाब रहा।

इस तरह पुलिस ने मार गिराया
बताया गया कि बलराज सेक्टर 49 स्थित आगाहपुर में गांव में स्थित बीकानेर स्वीट शॉप में कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। कहा जा रहा है कि वो उसी की दुकान थी। पुलिस को सूचना मिली की बलराज दुकान पर है। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची बलराज दुकान के अहाते में भागने लगा। लेकिन पुलिस तुरंत उस पर गोली चला दी। मौके पर ही बलराज की मौत हो गई। उसके पास 9 MM की पिस्टल बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications