यूपी के इन 7 शहरों में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 9 छोटे शहरों में शुरू होगी सिटी बस सर्विस

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार लखनऊ सहित प्रदेश के सात शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने 50.80 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। यह बस लखनऊ, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद और गाजियाबाद की सड़कों पर जल्द ही दौड़ती नजर आयेंगी। प्रथम चरण में इन शहरों को करीब 100 बसें दी जायेंगी। जबकि बनारस और गोरखपुर में ऐसी दस-दस बसें चलाई जाएंगी।

electric buses will run in lucknow

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने सात शहरों में इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर व इलेक्ट्रनिक बस की चार्जिंग के लिए सब स्टेशन बनाने के लिए 50.80 करोड़ रुपए के खर्च की करने पर सहमति दी है। समिति की बैठक में नौ शहरों में सिटी बसों के संचालन का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इस प्रस्ताव में नगर निगम और दो नगर पालिका परिषद वाले शहर शामिल है।

इन शहरों को सिटी बस की मिली मंजूरी
सिटी बसों के संचालन को मंजूरी मिलने वाले शहरों में इटावा, रामपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, गोरखपुर और झांसी शमिल हैं। यहां सिटी बसों के संचालन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ-साथ नगरीय बसों की व्यवस्था भी करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+