आज से खत्म हो जाएगा यूपी में चुनाव प्रचार का शोर, 8 मार्च को मतदान
सातवें चरण के लिए आज शाम को थम जाएगा प्रचार, तमाम दलों के लिए आखिरी परीक्षा, 8 मार्च को होगा मतदान।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान आज शाम पांच जे थम जाएगा, सातवे चरण के लिए चल रहा प्रचार अभियान आज खत्म हो जाएगा, इसके साथ ही प्रदेश में आखिरी चरण के प्रचार के साथ ही तमाम सियासी दल अब अपनी निगाहें 11 मार्च को आने वाले चुनावी फैसले पर अपनी नजरें टिकाएंगे। सातवे चरण में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होना है।

इन जगहों पर होना है चुनाव
सातवे चरण में वाराणसी सहित गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान होना है। इस चरण में जहां मायावती पूर्वीं यूपी के मुस्लिम वोटों को अपनी ओर करने में जुटी हैं तो दूसरी तरफ भाजपा हिंदू वोटों को अपनी ओर करने की पूरी कोशिश कर रही है। 2012 के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो 40 में से 23 सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई थी, जबकि भाजपा को चार, बसपा को पांच, तो कांग्रेस को यहां से तीन सीटें हासिल हुई थी, अन्य के खाते में पांच सीटें आई थी।

सभी पार्टियों ने झोंकी अपनी ताकत
सातवे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगातार तीन दिन तक प्रचार किया और लगातार तीन रोड शो किए, वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने वाराणसी में शनिवार को रोड शो किया। दोनों ही रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि 8 मार्च को होने वाले मतदान में वोटर किस पार्टी को अपना समर्थन देते हैं।

कितने उम्मीदार मैदान में
आखिरी चरण में कुल 535 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें बसपा के कुल 40, भाजपा के 32, सपा के 31, कांग्रेस के 9, आरएलडी के 21, एनसीपी के 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में सबसे अधिक उम्मीदवार वाराणसी की कैंट सीट से हैं, यहां से सबसे अधिक 24 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सबसे कम उम्मीदवार केराकट में हैं, यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

अपराधियों का भी बोलबाला
आखिरी चरण में 132 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 115 उम्मीदवारों के खिालफ आपराधिक मामले हैं। सपा के 31 उम्मीदवारों में से 19 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं ,तो बसपा के 40 में से 17 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं भाजपा के 31 उम्मीदवारों में से 19 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं, कांग्रेस के 9 में से पांच के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। आरएलडी के 21 में से 4, सीपीआई के 14 में से एक जब 136 निर्दलीय में 22 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

करोड़पति उम्मीदवार हैं मैदान में
वहीं अगर करोड़पतियों पर नजर डालें तो इस चरण में 528 में से 132 करोड़पति उम्मीदवार हैं, जिसमें बसपा के 40 में से 32, भाजपा के 31 में से 23, सपा के 31 में से 21, कांग्रेस के 9 में से 7, आऱएलडी के 21 में से 7, 136 निर्दलीय में से 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं। जौनपुर की मडियानहू सीट से बसाप उम्मीदवार भोलानाथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं और उनकी कुल संपत्ति 41 करोड़ है।












Click it and Unblock the Notifications