आठ बार के MLA सतीश महाना बन सकते हैं विस अध्यक्ष, रमापति शास्त्री ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

आठ बार के MLA सतीश महाना बन सकते हैं विस अध्यक्ष, रमापति शास्त्री ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

लखनऊ, 26 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शुक्रवार 25 मार्च को शपथ ले ली है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक, 30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए जो नाम सबसे आगे चल रहा है वो सतीश महाना का है। सतीश महाना आठ बार के विधायक हैं। तो वहीं, आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के राजभवन में बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री को यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाईं।

Eight-time MLA Satish Mahana become the Speaker of the Assembly

Recommended Video

      UP Vidhansabha के Pro-tem Speaker बने Ramapati Shastri, ऐसा रहा है करियर | वनइंडिया हिंदी

      रमापति शास्त्री अब सभी नए विधायकों को शपथ दिलाने का कार्य करेंगे। बता दें कि रमापति शास्त्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए है। यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रुम में थपथ लेने के बाग रमापति शास्त्री अब 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 30 मार्च को सतीश महाना के नाम की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार महाना को स्पीकर बनाया जाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

      आठ बार के विधायक हैं सतीश महाना
      महाना पांच बार कानपुर की कैंट सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं जबकि नए परिसीमन के बाद वह कानपुर की महराजपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के फतेह बहादुर सिंह को कड़ी शिकस्त दी है। सतीश महाना 82,261 मतों से विजयी हुए हैं। बता दें, महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधायक बने हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+