चित्रकूट: भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर स्कूल की छात्राऐ थी जो अपने घर वापस जा रही थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर हालत में दो लोगो को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

Eight people died in road accident in Chitrakoot

जानकारी के अनुसार, हादसा चित्रकूट के बदगढ़ थानाक्षेत्र के सुचेता कॉलोनी के पास हुआ है। सोमवार की दोपहर को ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्‍कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मरने वालों में चार स्‍कूली छात्राएं भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टेम्पो व ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हुई।

Eight people died in road accident in Chitrakoot

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रक के नीचे जा घुसा। मौके पर ही कई सवारियों की मौत हो गई। शव सड़क के इधर उधर छिटककर पड़े हुए थे। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों व ग्रामीणों ने किसी तरह फंसे हुए घायलों बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को नजदीकी मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+