UP के छोटे शहर के बड़े YouTuber पर ED का छापा, लैंबॉर्गिनी सहित 4 लग्जरी कारें जब्त, कितनी है नेटवर्थ?
ED Raids Unnao Youtuber Anurag Dwivedi House: उन्नाव के मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (Anurag Dwivedi) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अनुराग के नवाबगंज स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 12 घंटे तक चली इस छापेमारी में ईडी ने 4 करोड़ रुपये की लैंबॉर्गिनी समेत कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं और उनके बैंक खाते सीज कर दिए हैं।
हाल ही में अनुराग द्विवेदी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुबई में एक आलीशान क्रूज पर शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन इस लग्जरी लाइफस्टाइल (Luxurious Lifestyle) के पीछे के फाइनेंशियल सोर्स पर ED की पैनी नजर थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी का आरोप है कि अनुराग ने Sky Exchange जैसी सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देकर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की है।

Anurag Dwivedi Car Collection: करोड़ों की गाड़ियां और सीज बैंक खाते
छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को अनुराग के गैराज से ऐसी गाड़ियां मिलीं, जिन्हें देख अधिकारी भी दंग रह गए। जब्त की गई संपत्तियों में शामिल हैं:
- Lamborghini Urus: जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है।
- Mercedes-Benz, BMW Z4 और अन्य लग्जरी कारें।
- डिजिटल गैजेट्स: मोबाइल, लैपटॉप और कई संदिग्ध दस्तावेज।
- बैंक खाते: अनुराग और उनके परिवार के सदस्यों के कई बैंक खाते तुरंत प्रभाव से सीज कर दिए गए हैं।
हवाला और दुबई में इन्वेस्टमेंट का खुलासा
जांच में यह बात सामने आई है कि अनुराग केवल सट्टेबाजी को बढ़ावा ही नहीं दे रहे थे, बल्कि इससे होने वाली अवैध कमाई को ठिकाने लगाने के लिए हवाला नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर रहे थे। ईडी के अनुसार, उन्होंने इस काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा दुबई में अचल संपत्तियों (Real Estate) में निवेश किया है। इसके अलावा, पश्चिमी बंगाल पुलिस की सिलीगुड़ी में हुई एक अन्य कार्रवाई से भी इस नेटवर्क के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है।
साइकिल से लैंबॉर्गिनी तक का सफर और विवाद
अनुराग द्विवेदी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कभी स्कूल जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने वाले अनुराग ने 2018 में 'फैंटेसी क्रिकेट' पर वीडियो बनाना शुरू किया था। यूट्यूब पर उनके 7 मिलियन (71 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 2024 में लखनऊ में हुए उनके 'तू कर लेगा' इवेंट ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
लोकप्रियता के साथ विवाद भी जुड़े
हालांकि, उनकी लोकप्रियता के साथ विवाद भी जुड़े रहे। दिसंबर 2024 में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद वे अधिकांश समय दुबई में ही रहने लगे थे।
क्या है ईडी का मुख्य आरोप?
ED के मुताबिक, अनुराग ने भारत में प्रतिबंधित सट्टेबाजी और जुए की ऐप्स को प्रमोट कर लाखों लोगों को इसका हिस्सा बनाया। इसके बदले उन्हें कैश और म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) के जरिए भुगतान किया गया। एजेंसी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या ड्रीम 11 (Dream11) और माय 11 सर्कल (My11 Circle) जैसे प्लेटफॉर्म से हुई कमाई का इस्तेमाल भी अवैध नेटवर्क को फंडिंग देने में किया गया है।
Anurag Dwivedi Net Worth: अनुराग द्विवेदी की नेटवर्थ
अनुराग द्विवेदी की कुल संपत्ति (Net Worth) 2025 के अंत तक लगभग 5 मिलियन (करीब ₹42 करोड़) से लेकर ₹300 करोड़ के बीच आंकी जा रही है। एक तरफ जहां कुछ विश्वसनीय वित्तीय वेबसाइट्स उनकी नेटवर्थ ₹20 करोड़ से ₹45 करोड़ के बीच बताती हैं, वहीं खुद अनुराग ने कई बार दावा किया है कि उन्होंने फैंटेसी क्रिकेट के जरिए ₹200 से ₹300 करोड़ तक की जीत हासिल की है।
उनके आय के मुख्य स्रोतों में यूट्यूब से मिलने वाला मोटा विज्ञापन राजस्व (Ads Revenue), फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म (जैसे Dream11 और My11Circle) से हुई बंपर जीत और सट्टेबाजी ऐप्स के महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं। उनकी इस बेहिसाब दौलत की चमक उनके लग्जरी लाइफस्टाइल में साफ झलकती है। चाहे वह ₹5 करोड़ की लैंबॉर्गिनी उरुस हो, करोड़ों की मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू का काफिला या फिर दुबई में शाही क्रूज पर हुई करोड़ों की शादी। हालांकि, ईडी (ED) की हालिया छापेमारी के बाद उनकी इस संपत्ति की वैधता अब जांच के घेरे में है, जिससे यह 'रातों-रात अमीर बनने' की कहानी एक नए कानूनी मोड़ पर पहुंच गई है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications