Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ई बनारस हौ गुरु', बारात में जमकर नाचीं विदेशी महिलाएं, देखने वाले भी रह गए हैरान, देखें Video

Viral Video: भारत में कई तरह की भाषाएँ बोली जाती हैं और हर भाषा की अपनी-अपनी शैली होती है। खास बात यह है कि यह भाषाएं विदेशियों को खूब आकर्षित करती हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा से विदेशी लोग काफी प्रभावित हैं।

भोजपुरी गानों पर विदेशियों के डांस के वीडियो तो कई बार सामने आ चुके हैं, लेकिन ताजा वीडियो एक बारात का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि विदेशी महिलाएं एक बारात में जमकर डांस कर रही हैं। [Video अंत में है।]

e-banaras-hou-guru-foreign-women-danced-in-wedding-procession-watch-video

वीडियो में नजर आ रहा है कि बारात में डीजे पर भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह का गाना बज रहा है। भले ही विदेशी महिलाओं को यह गाना समझ में न आए लेकिन विदेशी महिलाएं इस गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बनारस का बताया जा रहा है। वीडियो को छपरा जिला नामक एक एक्स यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है।

14 फरवरी को अपलोड हुए इस वीडियो पर लिखा गया है 'ई बनारस हौ गुरु' और इसे 1.6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। अपलोड किए जाने के बाद से खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 42 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

देखें Video-

वीडियो पर एक्स यूजर द्वारा तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कुछ भी कहो विदेशी लोग अपनी लाइफ को खुलकर जीते हैं, एक तो वहां जनसंख्या कम है। हम लोग सिर्फ रोजी-रोटी के लिए जिंदा है। बारात में विदेशी महिलाओं द्वारा डांस किया जाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी खुलकर भी दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+