दुर्गा शक्ति नागपाल गोंडा देवीपाटन मंडल की नई कमिश्नर, UP में 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Durga Shakti Nagpal : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें गोंडा देवीपाटन मंडल की कमान अब 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपी गई है। जबकि आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
मालूम हो इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया था। जिसमें चार सीनियर अधिकारियों को प्रमोशन के बाद प्रमुख सचिव बनाया गया है। यह प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

चार सीनियर IAS बने प्रमुख सचिव
इस प्रमोशन में सबसे अहम है 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान के साथ प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाना। इन अधिकारियों में शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं।
2010 बैच के 19 अफसर बने सचिव
2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से प्रमोशन कर सचिव बनाया गया है। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में दुर्गा शक्ति नागपाल समेत अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य शामिल हैं।
इन्हें सुपर टाइम वेतनमान (1,44,200 से 2,18,200 रुपये) दिया गया है। इसी बैच के के बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अफसरों को अगले दो साल के भीतर अनिवार्य रूप से मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम (Phase-4) पूरा करना होगा।
अन्य बैच के अफसरों को भी मिला प्रमोशन
अन्य बैच के अफसरों को भी अलग-अलग वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है। 2013 बैच के 30 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड (1,23,100 से 2,15,900 रुपये का वेतनमान) दिया गया है। इनमें दिव्या मित्तल, प्रियंका निरंजन, हर्षिता माथुर सहित कई अधिकारी शामिल हैं। इन्हें तीन साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा, 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को भी सलेक्शन ग्रेड मिला है। सबसे निचले स्तर पर, 2022 बैच के 13 अफसरों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है, जिनमें श्रुति शर्मा और गामिनी सिंगला जैसे अधिकारी शामिल हैं।
प्रमोशन के बाद जल्द होंगे तबादले
इन बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन के आदेश जारी होने के बाद, यह साफ है कि यूपी सरकार जल्द ही आईएएस अधिकारियों के तबादले (Transfers) कर सकती है, जिससे प्रशासन के ढांचे में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications