राजनीति के आगे कम हुई दुर्गा की शक्ति, मांगी अखिलेश से माफी!

लखनऊ। जिस दुर्गा की शक्ति ने अखिलेश यादव की सरकार को हिलाकर रख दिया, वही शक्ति आज कम होती दिखाई दे रही है। जी हां अगर अधिकारियों की मानें तो दुर्गा शक्ति नागपाल ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री से माफी मांगी है।

माफी मांगने का मतलब आप यह मत समझिये कि दुर्गा भी राजनीति की शिकार हो गई। असल में मुजफ्फरनगर दंगों को देखने के बाद आईएएस दुर्गा को इस बात का अहसास हो गया कि मस्जिद की दीवार गिराने के आदेश के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क सकती थी और अगर ऐसा होता तो शायद वो खुद को माफ नहीं कर पातीं।

Durga Shakti Nagpal

दुर्गा ने मुख्‍यमंत्री से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। दोनों के बीच गहन वार्ता के बाद दुर्गा ने कहा कि उन्‍होंने अपने हिसाब से जो किया वह कानून के दायरे में था, फिर भी अगर कोई गलती हुई हो तो उसके लिये वह क्षमा प्रार्थी हैं। खबर है कि सीएम से मुलाकात के बाद दुर्गा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी मिलीं।

अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि दुर्गा का निलंबन वापस हो गया है, तो ऐसा कुछ नहीं है। अभी भी वो निलंबित चल रही हैं। ऐसा इसलिये क्‍योंकि मामला कोर्ट में चला गया है। हालांकि सरकार दुर्गा शक्ति के निलंबन को वापस लेने के बारे में विचार कर रही है।

गौरतलब है कि जुलाई में पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के सैंड माफिया द्वारा कराये जा रहे निर्माण को दुर्गा ने रुकवा दिया था। साथ ही मस्जिद से सटाकर हो रहे अवैध निर्माण पर आपत्ति दर्ज करायी थी। उसी के तुरंत बाद राजनीतिक दबाव पड़ा और दुर्गा को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद देश भर में अखिलेश सरकार की थू-थू हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+