नकली किन्नर को असली ने चौराहे पर नंगा कर पीटा, मुंडवाए बाल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा दिखा। एक नकली किन्नर को असली किन्नरों ने बेहद अमानवीय सजा दी। नकली किन्नर दुकानदारों से पैसे ले रहा था कि तभी असली किन्नर वहां पहुंच गए और जिसके बाद बहुत देर तक तमाशा चलता रहा।

मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन तिराहे पर कुछ किन्नरों ने एक नकली किन्नर को उस समय पकड़ लिया जब वो किन्नर के भेष में दुकानदारों से पैसे मांग रहा था। सभी किन्नरों ने उसको पहले तो बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा और काफी बेइज्जत किया।

उसके बाद उसको भरे बाज़ार में बीच तिराहे पर नंगा कर दिया उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। फिर भी दिल नहीं भरा तो उन्होंने एक नाई को बुलाकर पहले तो उसके बाल कटवाए। इसके बाद किन्नरों ने दोबारा कभी दिखाई ना देने की शर्त पर उसे छोड़ दिया। इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications