VIRAL VIDEO: नशे में टुन पुलिसवाला पहुंचा बर्थ-डे पार्टी में और नचनिया पर नौकरी लुटा दी

वर्दी पहनकर नशे में टुन्न होकर पहुंचे आरक्षी ने गाने पर नाच रही महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए। महिला के ठुमके पर पैसे लुटाकर मौज भी लेते नजर आए।

बहराइच। दिल्ली के एक थाने में राधे मां के साथ भजनों पर ठुमको के मामले की गूंज खत्म भी नहीं हुई थी कि कैसरगंज के कसेहरी बुजुर्ग गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक डांसर के साथ यूपी डायल 100 के पुलिसवाले ने भी जमकर ठुमके लगाए हैं। इसकी गूंज एसपी तक पहुंची है, एसपी जुगुल किशोर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षी कृष्ण चंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कैसरगंज थाने के कसेहरी बुजुर्ग गांव के रामअचल के घर में बालक की जन्मदिन पार्टी थी। जिसमें आसपास और दूर दराज के रिशतेदारों और मित्रों, गांव के लोगों का जमावड़ा था।

Drunk Policeman suspend for Dance with nachaniya in Bihar

उत्सवी माहौल में महिला डांसर का भी इंतजाम था। इसी पार्टी में इलाके के यूपी डायल 100 गाड़ी पर तैनात आरक्षी कृष्ण चंद्र सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। वर्दी पहनकर नशे में टुन्न होकर पहुंचे आरक्षी ने गाने पर नाच रही महिला के साथ जमकर ठुमके लगाए। आरक्षी की इस हरकत से जहां महकमें के लोग शर्मसार हो रहे थे, वहीं पार्टी में आए लोग महिला के ठुमके पर पैसे लुटाकर मौज भी लेते नजर आए। एसपी जुगुल किशोर ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है। आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सीओ कैसरगंज को जांच सौंप दी गई है।

Drunk Policeman suspend for Dance with nachaniya in Bihar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+