Drone Rumors: रात में आसमान में उड़ते चीनी खिलौनों ने फैलाई दहशत, भदोही में खुला ड्रोन चोरी का राज
Drone Rumors: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के कई गांव में हाल ही में ग्रामीणों द्वारा रात में आसमान में छोटे-छोटे उपकरण उड़ते हुए देखे गए। इनमें रंग बिरंगी लाइट जल रही थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आसमान में ड्रोन उड़ाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
शिकायत के बाद पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल शुरू की गई तो रात में तो ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई शख्स ड्रोन उड़ा रहा है। हालांकि पुलिस किसी खास व्यक्ति के पास तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन अगले दिन जब गांव के बच्चों से पूछताछ किया गया तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में पता चला कि बाजार के कुछ दुकानदारों द्वारा चीनी खिलौने बेचे जा रहे हैं। यह खिलौने हेलीकॉप्टर और फ्लाइट की तरह है जो आसमान में उड़ रहे हैं। हालांकि इन खिलौनों में कैमरा या फिर कोई अन्य तकनीक नहीं इस्तेमाल किया जाता है।
पुलिस ने दुकानदारों को दी चेतावनी
लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह से ड्रोन चोर को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है उसको इस चीनी उपकरण द्वारा और हवा मिल सकता है। ऐसे में भदोही पुलिस द्वारा जितने भी दुकानदारों द्वारा इस तरह के उपकरण बेचे जा रहे हैं उनको जप्त किया जा रहा है।
इन उपकरणों को जप्त करने के साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है कि भविष्य में इस तरह के खिलौने न बेचें। मना करने के बाद भी यदि कोई दुकानदार चीनी खिलौने बेचता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खिलौनों से नहीं की जा सकती है चोरी या निगरानी
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि कुछ लोग इन खिलौनों का इस्तेमाल अफवाह फैलाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब्त किए गए खिलौनों में चोरी या निगरानी की कोई तकनीक नहीं है। आसमान में उड़ रहे इन खिलौनों को देखकर लोग ड्रोन समझ जा रहे हैं।
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि आशंका है कि इन्हीं खिलौनों को चलते भदोही और आसपास के जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ड्रोन चोरी की अफवाह उड़ाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण अब राहत महसूस कर रहे हैं।
कोई दिन पहले बरामद हुआ था खिलौना
ड्रोन चोरी की अफवाह के बीच उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से बीते दिनों चोरी थाना क्षेत्र में एक खिलौना बरामद हुआ था। खिलौने में भी रंग बिरंगी लाइट लगाई गई थी और बैटरी से वह आसमान में उड़ रहा था। उसे देखकर भी ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आसमान में कोई द्रोण उड़ा रहा है।
खिलौना बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। फिलहाल अब पुलिस अधिकारियों द्वारा चीनी उपकरण जो हवा में उड़ते हैं उन्हें बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने अभी कहा है कि ऐसे सामानों की खरीद बिक्री न करें।












Click it and Unblock the Notifications