बेटे ने आकर मां से कहा- 'मार दिया भाभी को, जाओ देख लो...'
'सुबह-सुबह मेरा बेटा आकाश आया और बोला- भाभी और भतीजी की गला रेतकर हत्या की दी है, जाकर देख लो।'
चंदौली। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ही परिवार की मां-बेटी को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली भारी संख्या में लोग मृतक के घर के बहार इकट्ठा होना शुरू हो गए। मामला प्रॉपर्टी के विवाद का बताया जा रहा है। जहां मृतिका के 2 देवरो ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए।

इस हत्याकांड में दोनों देवरों ने अपनी भाभी के साथ-साथ 12 वर्षीय अपनी नाबालिग भतीजी को भी नहीं बक्शा। लोग इस बात से हैरान थे कि क्या कोई हैवानित की इस हद तक जाकर अपने ही परिवार के सदस्यों की ऐसे हत्या कर सकता है, वो भी जमीन के विवाद को लेकर! हलांकि इस घटना के बाद खुद चंदौली के एसपी संतोष सिंह घटना -स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने दोषियों पर कठोर करवाई की बात कही।

दरअसल, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रस्तोगी गली इलाके में महिला गुंजा और उसकी बेटी काजल अपनी सास और देवर के साथ रहते थे। सास नीना ने बताया, सुबह-सुबह मेरा बेटा आकाश आया और बोला- भाभी और भतीजी की गला रेतकर हत्या की दी है, जाकर देख लो। इसके बाद कहीं भाग गया। उसकी इस बात को मैंने सीरियस नहीं लिया, लेकिन जब बहू के कमरे में गई तो बेड पर लाशें पड़ी देख मेरी चीख निकल गई। आवज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। डबल-मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications