खुर्जा: रालोद प्रत्याशी के भाई-दोस्त के मर्डर के पीछे कहीं राजनीतिक रंजिश तो नहीं?

रालोद प्रत्याशी के अनुसार दोनों कल रात जयंत चौधरी के काफिले के साथ निकले थे। पुलिस ने तलाश की तो आम के बाग में दोनों के शव मिले।

बुलंदशहर। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से 4 दिन पहले खुर्जा सीट के रालोद प्रत्याशी के भाई और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों का शव मंगलवार की सुबह अग्रवाल फाटक के पास आम के बागों में मिला हैं। प्रत्याशी की मानें तो दोनो कल रात समर्थकों को छोड़ने के लिए गए थे। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

आरएलडी के टिकट पर लड़ रहे हैं मनोज गौतम

आरएलडी के टिकट पर लड़ रहे हैं मनोज गौतम

मामला बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र का हैं। मनोज गौतम आरएलडी के टिकट से खुर्जा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़े रहे हैं। सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने हाईवे स्थित पॉलिटेक्निक में एक जनसभा को सम्बोधित किया था। जनसभा के बाद रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम का भाई विनोद और उसका दोस्त सचिन, जयंत चौधरी की सभा में आए लोगों को छोड़ने के लिए गए थे। दोनों देर रात तक पार्टी कार्यालय पर नहीं पहुंचे तो मनोज गौतम और उनके समर्थकों ने दोनों को काफी तलाशा लेकिन उनका कहीं पता नही चल सका। बता दें कि विनोद और सचिन के मोबाइल फोन भी बंद थे।

बाग में मिले दोनों के शव

बाग में मिले दोनों के शव

रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम ने दोनो के अपहरण की सूचना देर रात खुर्जा पुलिस को दी। पुलिस की मानें तो देर रात प्रत्याशी के भाई की कार अग्रवाल फाटक के पास से बरामद हो गई, लेकिन कार में कोई नही था। मंगलवार की सुबह अग्रवाल फाटक के पास आमों के बाग में घुमने गए लोगों ने प्रत्याशी के भाई और दोस्त का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना लोगों को मिली तो नगर में कोहराम मच गया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसएसपी सोनिया सिंह, सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

डबल मर्डर की पुलिस कर रही जांच

डबल मर्डर की पुलिस कर रही जांच

बता दें कि मनोज गौतम पिछले काफी समय से क्षेत्र में काम कर रहे थे। पहले उन्हें बसपा ने खुर्जा से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में गौतम का बसपा ने टिकट काटकर अर्जुन सिंह को बसपा का विधानसभा उम्मीदवार बनाया था। खुर्जा सुरक्षित सीट से मनोज गौतम इस बार रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े रहे हैं। पुलिस इस डबल मर्डर की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह राजनीतिक रंजिश तो नही?

नगर में भारी अद्वसैनिक बल पहुंचा

नगर में भारी अद्वसैनिक बल पहुंचा

पॉटरी नगरी खुर्जा में डर्बल मर्डर की हत्या की सूचना पर भारी संख्या में अद्र्वसैनिक बल खुर्जा पहुंच गया और नगर में गश्त तेज कर दी है। लोगो की जगह-जगह तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि आम के बाग में दो युवकों के शव मिले हैं, यहां से थोड़ी दूरी पर इन लोगों की गाड़ी भी बरामद हुई है। एसएसपी की मानें तो दोनो युवक यहां तक पैदल चलकर आए। कहा कि फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से सबूतों को ले लिया है इस मामले का जल्दी ही खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+