यूपी: घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में किराए पर रह रहे एक पति-पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग मौके पर पहुंचा कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र का है। हरि प्रसाद वर्मा (55) पत्नी सावित्री (50) के साथ किराए के घर में रहते थे। बता दें कि बुधवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ। लोगों को साथ लेकर हरि प्रसाद के घर पहुंचे तो वारदात सामने आई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर एसपी कुंतल किशोर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। स्थलीय परीक्षण के बाद दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोगों की माने तो मृतक हरि प्रसाद वर्मा की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। लोगों ने बताया कि मृतक ने अपनी एक बेटी की शादी रायबरेली जिले के हरिचरनपुर थाना क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में की थी। बताया कि कुछ दिन बाद ही उसी बेटी के नाम अपनी सारी जमीन-जायदाद कर दी थी और खुद किराए पर रह रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर हत्याकाण्ड का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications