डबल मर्डर: जमीनी रंजिश में हुई दोनों भाइयों की हत्या, हिरासत में मामा

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में सोमवार को हुए डबल मर्डर के आरोप में पुलिस ने मृतक के मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो हत्या जमीनी रंजिश को लेकर की गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि महिला गम्भीर रुप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये था मामला

ये था मामला

इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहवपुर पसियापुर गांव में सोमवार की देर शाम सुशीला देवी के परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया था। हमलावरों ने सुशीला देवी के दोनों बेटो सुनील (18) व अनिल (22) पर धारदार हथियार से हमलाकर कर के मौत के घाट उतार दिया था। दोनों को बचाने के लिए आई सुशीला देवी को भी धारदार हथियार से मारा गया। हमले में सुनील व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशीला देवी गंभीर हालत में घायल हो गई। हमलावर घर में रखे रुपये जेवरात आदि भी आलमारी व बक्सा तोडकर अपने साथ ले गए। शुरूआत में पुलिस भी घटना को लूट के ऐंगल से ही जोडकर देख रही थी। लेकिन अशर्फीलाल की बेटी लक्ष्मी के बयान के बाद पूरा मामला ही पलट गया।

पुलिस डिपार्टमेंट में सिपाही था पिता

पुलिस डिपार्टमेंट में सिपाही था पिता

वारदात में अपनी जान गंवाने वाले अनिल व सुनील के पिता अशर्फीलाल पुलिस डिपार्टमेंट में सिपाही थे। मूल रूप से वह इलाहाबाद के नवाबगंज मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले थे। बता दें कि अशर्फीलाल ने कौशांबी में तैनाती के दौरान अपनी ससुराल पसियापुर में 15 साल पहले जमीन खरीदी और यहीं पर घर बनवा लिया। यही कदम उनके जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। क्योंकि जमीन खरीदने के साथ ही उनका अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बड़ा कि कई बार गाली गलौज और मारपीट तक की नौबत आई। जिससे सिपाही अशर्फीलाल बहुत परेशान रहा करते थे। इसी उधेड़बुन में अशर्फीलाल ने छुट्टी के दौरान गांव में ही पांच साल पहले आत्महत्या कर ली थी और उसके बाद से घर की सारी जिम्मेदारी पत्नी सुशीला ही संभाल रही थी।

बच गई बहन की जान

बच गई बहन की जान

सोमवार को जिस वक्त वारदात हुई उस समय घर में सुनील, अनिल और सुशीला ही मौजूद थे। बेटी लक्ष्मी बीए की परीक्षा देने के लिए अपनी मौसी के घर गई हुई थी। देर रात जब दोनों भाइयों की हत्या की खबर लक्ष्मी को मिली तो वह भी अपने मौसा के साथ रोती बिलखती हुई गांव पहुंची और अपने मामा तीरथ पर हत्या का इल्जाम लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं, पुलिस भी हत्या का कारण जमीनी रंजिश ही मानकर जांच पड़ताल कर रही थी।

भांजी ने लगाया मामा पर आरोप

भांजी ने लगाया मामा पर आरोप

लक्ष्मी ने अपने मामा तीरथ पर आरोप लगा तो पुलिस ने तीरथ के घर पर छापामारी की। जब तक तीरथ घर छोड़कर फरार हो चुका था। लेकिन पुलिस ने तीरथ को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लक्ष्मी ने बताया कि उसे सोमवार को ही घर वापिस आना था, लेकिन मौसी ने उसे जिद करके एक दिन के लिए और रोक लिया। जिसके कारण वह घर नहीं आ सकी और उसकी जान बच गई।

मां खोलेगी पूरा राज

मां खोलेगी पूरा राज

फिलहाल घटना की चश्मदीद गवाह और बदमाशों के हमले में घायल सुशीला की हालत नाजुक बनी हुई है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। सुशीला के गले और सिर पर लोहे के रंभे से वार किया गया है। सुशीला के होश में आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+