यूपी में दिनदहाडे़ अपराध, नामी डॉक्टर के बेटे का हाईवे पर अपहरण

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के हाईवे पर दिन-दहाड़े कार सवार बदमाशों ने डाक्टर के बेटे का अपहरण कर लिया। डाक्टर का बेटा वासु चौधरी जीएम मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है।

हाईवे के किनारे मिली वासु की कार

हाईवे के किनारे मिली वासु की कार

जब वासु अपने कॉलेज के पास कार से जा रहा था कि तभी ब्लैक रंग की कार पर सवार बदमाशों ने वासु की कार रोकी और उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया और बड़े अराम से मौक़े से फ़रार हो गए। पुलिस को वासु की कार नेशनल हाईवे किनारे खड़ी मिली है मगर वासु का अब तक कोई सुराग़ नहीं मिला। वासु ने अपने अपहरण की सूचना अपने दोस्त को दी। वासु के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मे हड़कम्प मच गया। वही पुलिस की तीन टीमें वासु को तलाशने मे जुट गई ।

कार से बदमाशों ने किया पीछा

कार से बदमाशों ने किया पीछा

आपको बता दें मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है। हापुड़ प्राइवेट हॉस्पिटल के नामी डॉक्टर एसपी सिंह का बेटा वासु चौधरी पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के जीएस मेडिकल कॉलिज में बीएएमएस प्रथम की पढ़ाई कर रहा है और आज जब वह अपनी गाड़ी से हाईवे पर पहुंचा तो कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका पीछा किया और कार रोककर उसका अपहरण कर लिया। वासु ने अपने अपहरण की सूचना अपने दोस्त को भी दी थी कि कोई ब्लैक कलर की कार है जो उसमें बैठे कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं।

छानबीन में जुट गई है पुलिस

छानबीन में जुट गई है पुलिस

सूचना पुलिस को भी मिली तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच गई मामले की छानबीन में जुट गई लेकिन वासु का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं एसपी हेमत कुटियाल का कहना है कि सूचना मिली है और छात्र का नंबर ट्रेस पर लगाया गया है और जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+