शराब पीकर डॉक्टर ने किया बच्चे का ऑपरेशन, सिर में छोड़ दी सुई
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे के सर का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने निडिल को बच्चे के सर में ही छोड़ दी। इस बात का पता तब चला जब परिजन उसके टांके कटवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। अब पीड़ित बच्चे के पिता आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे है।

ये है मामला
मामला मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज का है। अकबरपुर गांव के दाऊदयाल का छह वर्षीय मासूम बच्चा खेलते समय टावर के जेनरेटर पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। दाऊदयाल ने उपचार के लिए उसे हाईवे स्थित केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मासूम बंशी के सिर का ऑपरेशन किया। बंशी की हालत में सुधार हो गया तो हॉस्पिटल से उसे छुट्टी दे गई। दाऊदयाल से चिकित्सक ने घर पर ही पट्टी करने के लिए कह दिया। घर पर मासूम बच्चे की ड्रेसिंग के लिए पट्टी खोली गई तो सिर में लगे नुकीले उपकरण को देखकर सभी हैरान रह गए। होली पर बंशी के सिर में दर्द हुआ तो दाऊदयाल उसे हॉस्पिटल लेकर आया। यहां चिकित्सक नहीं मिले। इसकी शिकायत दाऊदयाल ने छाता कोतवाली में तहरीर देकर की है। जिसके बाद छाता कोतवाल पीड़ित के साथ हॉस्पिटल भी गए, लेकिन पीड़ित को होली की छुट्टी होने की बजह से कोई सन्तोष जनक जबाब नहीं मिला।

मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी: सीएमओ
मामला संज्ञान में आने के बाद मासूम बंशी का पिता उसे लेकर थाना छाता गया। जहां उसे बातों में घुमाकर पुलिस ने टरका दिया। इसके बाद दाऊदयाल अपने बेटे को लेकर मंगलवार को सीएमओ ऑफिस गया, लेकिन सीएमओ नही मिले। सीएमओ से मिलने के लिए सदर तहसील में लगे तहसील दिवस में पहुंचे और सीएमओ से मिलकर पूरी घटना बताई। मामला सीएमओ के संज्ञान में आने के बाद अब सीएमओ जांच की बात कार्रवाई करने की बात कर रहे है।

ऑपरेशन के वक्त शराब के नशे में था डॉक्टर
पीड़ित दाऊदयाल का आरोप है केडी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के समय डॉक्टरों ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में ऑपरेशन किया है, जिसकी वजह से इतनी बड़ी लापरवाही हुई है। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी उनके ऊपर फैसले का दबाव बना रहे है। पुलिस डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे है। दाऊदयाल का कहना है कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो वह मुख्यमंत्री तक जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications