UP Reservation Survey: यूपी में जातिगत आरक्षण खत्म होना चाहिए या नहीं? सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा!

UP Reservation Survey: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरक्षण हमेशा से एक बेहद संवेदनशील और निर्णायक मुद्दा रहा है। राजनीतिक बहस के बीच आम जनता इस बारे में क्या सोचती है, इसको लेकर न्यूज18 यूपी मेगा सर्वे के बेहद दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं।

इस सर्वे में राज्य के मतदाताओं से जातिगत आरक्षण को लेकर उनकी राय पूछी गई। सर्वे के नतीजों से साफ है कि इस मुद्दे पर समाज, क्षेत्र और राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच बड़ा विभाजन देखने को मिल रहा है।

UP Reservation Survey

54.8% लोग आरक्षण खत्म करने के पक्ष में

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 54.8% मतदाताओं का मानना है कि जातिगत आधार पर मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए। इसके इतर 34.4% लोगों ने इस व्यवस्था को जारी रखने का समर्थन किया है।

वहीं, 10.8% उत्तरदाताओं ने कहा कि वे इस पर कोई स्पष्ट राय नहीं रखते या कुछ कह नहीं सकते। ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य की आधी से ज्यादा आबादी अब इस नीति पर पुनर्विचार की सोच रख रही है।

सामान्य वर्ग और SC/ST समुदायों में बंटी राय

जब सर्वे के आंकड़ों को सामाजिक श्रेणियों के हिसाब से देखा गया, तो सोच का अंतर साफ उजागर हुआ।

  • सामान्य वर्ग (General Category): इस वर्ग के सबसे ज्यादा 69.4% लोगों ने जातिगत आरक्षण को वापस लेने या खत्म करने की बात कही।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST): इस समुदाय के 49.7% लोगों का मानना है कि आरक्षण की व्यवस्था आगे भी बनी रहनी चाहिए।

राजनीतिक गठबंधन समर्थकों की सोच में बड़ा अंतर

राजनीतिक पसंद के आधार पर भी समर्थकों की राय पूरी तरह अलग नजर आई:

  • बीजेपी/एनडीए समर्थक: 68.7% समर्थकों ने कहा कि जातिगत आरक्षण खत्म होना चाहिए, जबकि केवल 23.1% इसे जारी रखने के पक्ष में दिखे।
  • सपा-कांग्रेस गठबंधन समर्थक: इसके 54.4% समर्थकों ने आरक्षण जारी रखने का समर्थन किया, जबकि 28.8% इसे खत्म करने के पक्ष में रहे।
  • बीएसपी और अन्य समर्थक: बीएसपी (BSP) के 68.1% समर्थकों ने आरक्षण जारी रखने का समर्थन किया और सिर्फ 17% इसके खिलाफ रहे। अन्य श्रेणी के 60.5% लोग भी आरक्षण जारी रखने के पक्षधर मिले।

रुहेलखंड में आरक्षण विरोध सबसे ज्यादा, अवध में मिला समर्थन

क्षेत्रीय आधार पर देखें तो रुहेलखंड इलाके में आरक्षण खत्म करने की मांग सबसे मजबूत दिखी, जहां 65.3% लोगों ने इसे वापस लेने का समर्थन किया। दूसरी तरफ, अवध क्षेत्र में आरक्षण जारी रखने के पक्ष में सबसे ज्यादा 42.4% लोग मिले।

उम्र और ग्रामीण-शहरी ताने-बाने की बात करें तो 18 से 25 साल के युवाओं में 36.9% और ग्रामीण इलाकों के 37.2% लोगों ने आरक्षण जारी रखने का समर्थन किया। यह सर्वे चुनाव का कोई एग्जिट पोल या पूर्वानुमान नहीं है, बल्कि जनता की प्राथमिकताओं और सोच को समझने का एक माध्यम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+