Maharajganj News: क्या हैं बंदियों की समस्याएं जिनके निस्तारण के लिए डीएम ने दिए यह निर्देश
DM Mharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुना और जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए कैदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही व अन्य न्याययिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरक की जांच भी करवाई। जांच में सबकुछ सामान्य मिला। उन्होंने नियमित अंतराल पर आकस्मिक तरीके से बैरक और बंदियों की जांच कराते रहने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जेल अस्पताल में रोगियों जा हाल जाना और नियमित तौर पर बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्वस्थ होने के बाद बंदियों को तत्काल बैरक में स्थानांतरित करने हेतु भी निर्देशित किया। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल जाना।
जिलाधिकारी ने बंदियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला और जेल प्रशासन नियमानुसार उनकी सभी संभव सहायता करेगा। यदि किसी को कोई समस्या हो तो जेल प्रशासन को अवगत करा सकता है। उन्होंने महिला बंदियों के शिशुओं के शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि 03 शिशुओं को जेल स्टाफ के संरक्षण में निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने बंदियों के बच्चों को फल और मिष्ठान्न का वितरण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्था और साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।
वर्तमान में जेल में कुल 643 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 566 पुरुष बंदी और 42 महिला बंदी हैं, जबकि अल्प वयस्क बंदी 42 थे। कारगार में कुल 09 विदेशी बंदी थे।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ, जेल अधीक्षक बी.के. गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications