मुलायम, शिवपाल, अखिलेश ने साथ-साथ कैसे मनाई दिवाली, देखिए
इटावा। उत्तर प्रदेश का इटावा जिला सपा का गढ़ रहा है । सपा पार्टी के शुरुआत इटावा के सैफई से हुई। विधान सभा चुनाव में सपा दो गुटों में बंट गई और यह तकरार लगातार चलती आ रही थी लेकिन इस दीपावली के पावन पर्व पर सपा का पूरा कुनबा एक साथ फिर दिखा। आज दिवाली का दिन है। सैफई परिवार के लिये खुशियों से भरा साबित हो रहा है।

दूरियां घटाने में सफल रहे मुलायम
इस मौके पर सैफई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा विधायक व अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव दूरियां कम करने में सफल साबित होते दिखे। सैफई में अखिलेश यादव के घर पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा विधायक शिवपाल सिंह को देखकर समस्त सपा कार्यकर्ता रोमांचित हो गये। ये तीनों नेता एक साथ बैठकर लगभग दो घंटे तक सपा कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हौसला बढ़ाया।

अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए
इस माहौल को और मजबूत बनाने के लिये जैसे ही शिवपाल अखिलेश के घर पंहुचे, वहां पहले से मौजूद सपा संरक्षक मुलायम सिंह के पैर छूकर शिवपाल ने बड़े भाई को बधाई दी। उसके बाद अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर उन्हें दीपावली की बधाई दी। इसके बाद बड़े ही जोश और शोरगुल भरे माहौल में मुलायम सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा परिवार सब पहले से ही एक है। यहां परिवार के सभी लोग मौजूद हैं। लोगों ने पार्टी को बढ़ाया है, आज दीपावली का त्योहार है। सब एक साथ इकट्ठे हैं।

मुलायम ने कहा, सपा एक रहेगी
सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने दीपावली के पर्व पर सभी प्रदेश और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपा पहले भी एक थी। हमेशा एक रहेगी। उन्होंने बताया कि यह मेरा पूरा परिवार है । इन सबने हमें इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है ।












Click it and Unblock the Notifications