Diverted Trains List: नई दिल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Diverted Train Latest News NER Gorakhpur Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल अन्तर्गत देवरिया सदर-बैतालपुर खण्ड के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक लिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत है।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 25 अगस्त,2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय रेल पर 16 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक द्वितीय चरण में आयोजित स्वच्छता अभियान के आठवे दिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर स्टेशनों, ट्रेनों, आवासीय कॉलोनियों, डिपो एवं कारखानों में स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में, 23 अगस्त, 2025 को लखनऊ मंडल के गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती, खलीलाबाद, ऐशबाग, और बादशाहनगर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा रेलकर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई और स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस अभियान के दौरान लखनऊ जं0 रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा रेलकर्मी, यात्री एवं वेण्डरों द्वारा 'स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत' के स्लोगन के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई। गोरखपुर स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों, रेलकर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकाली गई। खलीलाबाद स्टेशन पर कूड़ा-कचरे को एकत्र कर कम्पोस्ट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications