यूपी: अस्पताल से नहीं मिला एंबुलेंस, बहन को गठरी बना कर ढोता रहा भाई
यूपी के हरदोई में जिला अस्पतान ने एक महिला मरीज को रेफर करने के नाम अस्पताल से निकाल दिया। महिला के भाई ने जब मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगा तो अस्पताल ने मना कर दिया।
हरदोई। योगी सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दम भरती हो लेकिन हरदोई के पंडित रामदयाल त्रिवेदी जिला अस्पताल में बुधवार को एक भाई पर जो बीती, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आग में बुरी तरह जली बहन को लेकर एक भाई घंटो अस्पताल के चौखट पर एंबुलेंस मांगता रहा लेकिन अस्पताल ने मना कर दिया। मजबूर भाई को अपनी बीमार बहन को गठरी बना कंधे पर लाद कर धोना पड़ा।

मामला हरदोई जिले के जिला अस्पताल का है जहां पर एक सप्ताह पूर्व छप्पर में लगी आग की चपेट में आ जाने से गंगावती (35) पत्नी हरिश्चंद्र निवासी ग्राम बरगदिया थाना शहर कोतवाली गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। कल उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा चिकित्सकों से जब एंबुलेंस मांगी गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। परिजन गंभीर हालत में झुलसी महिला को कंधे पर लादकर वहां से टेंपो स्टैंड पहुंचे। वहां से प्राइवेट वाहन करके लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
जिला अस्पताल में मरीज के साथ हुई संवेदनहीनता के बाद स्वास्थ्य महकमा भी जाग गया है जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अब इस मामले में जांच कर कारवाई की बात कर रहे हैं लेकिन जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवा ने एक बार फिर स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications