अमर सिंह के खिलाफ डिंपल यादव ने निकाली भड़ास

डिंपल यादव ने अमर सिंह के खिलाफ निकाली भड़ास, बोली वह जब टीवी पर आते हैं तो वह टीवी बंद कर देती हैं और बच्चों को उन्हें सुनने नहीं देती हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर कलह की एक बड़ी वजह अमर सिंह को माना जाता है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह को बाहरी बताते हुए उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने की मांग की थी। सपा की कमान संभालने के बाद अमर सिंह को पार्टी से निकाला तो नहीं गया लेकिन उन्हें किनारे जरूर लगा दिया। इस पूरे विवाद के बाद अमर सिंह ने कई न्यूज चैनल पर अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव सहित तमाम नेताओं के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास भी निकाली। लेकिन अमर सिंह के बारे में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कुछ ज्यादा अलग राय रखती हैं।

dimpal yadav

डिंपल यादव अमर सिंह से किस कदर नफरत करती हैं इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वह अपने बच्चों तक को अमर सिंह की बातें सुनने नहीं देती है, वह कहती हैं कि मैं ऐसे लोगों की बातें सुनती ही नहीं हूं, टीवी पर आते हैं तो मैं तुरंत बंद कर देती हूं और ना ही बच्चों को सुनने देती हूं। डिंपल यादव ने अमर सिंह के खिलाफ अपनी भड़ास एक सवाल के जवाब में टीवी इंटरव्यू में निकाली। जब डिंपल यादव से पूछा गया कि अमर सिंह परिवार के भीतर के विवाद को ड्रामा करार दिया और यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है।

आपको बता दें कि परिवार के भीतर विवाद के बाद अमर सिंह ने सपा परिवार पर जमकर हमला बोला था, उन्होंने आजम खान, मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव तक पर जमकर भड़ास निकाली थी, उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह ने मुझसे कहा था कि अब तुम स्वतंत्र हो जो चाहे कह सकते हो। अमर सिंह ने कहा था कि सपा परिवार के भीतर जो भी विवाद हुआ था वह पूरा ड्रामा था, आखिरकार मुलायम सिंह अपने उद्देश्य में सफल हुए और अखिलेश यादव को पार्टी की कमान सौंप दी।

इसे भी पढ़ें- छठवां चरण: दांव पर है बड़े चेहरों की साख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+