मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए पवन से बना 'आमिर', हिन्दू संगठनों ने कराई घर वापसी
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में शादी का झांसा देकर एक दलित युवक को बरगलाकर एक मौलवी ने धर्म परिवर्तन करवाया। दलित युवक के धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिन्दू संगठनों में हड़कंप मच गया। बजरंग दल सहित कई हिन्दू संगठन के सदस्य आनन-फानन में दलित युवक के घर पहुंचे। हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पहले उसे धर्म परिवर्तन न करने को लेकर समझाया, जिसके बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए पुन: हिन्दू धर्म अपना लिया।

कोर्ट में कराया पंजीकरण
शामली के सदर कोतवाली के मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में दलित समाज के युवक पवन ने मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए एक मौलवी के बरगलाने पर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। बता दें कि मौलवी पवन को मुजफ्फरनगर कोर्ट ले गया। वहां ले जाकर मौलवी ने उसका मुस्लिम धर्म में पंजीकरण करवा दिया था। दलित युवक के धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिन्दू संगठनों में हड़कंप मच गया।

हिन्दू संगठनों ने कराई घर वापसी
बजरंग दल सहित कई अन्य हिन्दू संगठन के सदस्यों ने दलित युवक के घर पहुंच कर पहले उसे ऐसा ना करने को कहा, तो युवक ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इस पर उन लोगों ने मुस्लिम बने युवक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने हिन्दू समाज के बारे में उसे विस्तार से समझाया। इस पर दलित युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने दाढ़ी मुण्डवाकर और तिलक लगाकर जय श्रीराम व हरहर महादेव के नारों के साथ पुन: हिन्दू धर्म अपना लिया।

शादी के झांसे में आकर बहक गया था पवन
आमीर बने मुस्लिम धर्म अपनाने वाला युवक पवन ने बताया कि मैं पहले हिन्दू था और मैं शादी के झांसे में आकर बहक गया था। मुझे अपना धर्म अच्छा लगता है और मैंने पुन- उसे अपना लिया है। इस काम में मेरे हिन्दू भाईयों ने मेरी मदद की, जिसका मैं आभार प्रकट करता हूं। इस बाबत बंजरंग दल जिला सहसंयोजक मंत्री सन्नी शर्मा ने बताया कि इस दलित युवक को विशेष समुदाय के लोगों ने शादी और रोजगार का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया था। एक विशेष समुदाय के लोग हैं, जो हिन्दू समाज के युवाओं को बरगला कर अपने सम्प्रदाय में जोड़ने का काम कर रहे हैं। हालांकि उस भाई से जो गलती हुई, उसे उसने मान कर पुन: अपने धर्म में वापसी कर ली है। अब हम इसको मंदिर में ले जाकर इसका शुद्धिकरण करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications