उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अयोध्या में विहिप की धर्मसभा तो नाटक थी, मंदिर के लिए धर्म सैनिक अब आएंगे: धर्म सेनाध्यक्ष संतोष

Google Oneindia News

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या मुद्दे पर आंदोलन को उतारू धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब धर्मसैनिक इकट्ठे होंगे। दुबे ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण में सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती, अब विश्वास उठ चुका है। अब इस काम में धर्मसैनिक जुटेंगे।'

रामनवमी, धर्मसेना, अयोध्या, विहिप की धर्मसभा, धर्म सेनाध्यक्ष संतोष, विहिप, उत्तर प्रदेश, धर्म सेना, राम मंदिर निर्माण, राम मंदिर, बाबरी विध्वंस, भाजपा, Ramnavmi, Dharmasena, Ayodhya, VHP, Uttar Pradesh, Dharma Sena, Ram mandir, Ram temple, BJP

विहिप की धर्मसभा को बताया नाटक
बाबरी विध्वंस के आरोपी व धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने अयोध्या में 25 नवंबर को हुई धर्मसभा को नाटक बता डाला। उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस की बरसी के मौके पर धर्म सेना अब राम मंदिर निर्माण की रणनीति तय करेगी। जिसमें अलग-अलग जिलों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। रामनवमी पर धर्मसेना के ये सैनिक इकट्ठा होंगे। कुछ न कुछ जरूर किया जाएगा।''

मोदी-योगी के रहते राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा से उठ जाएगा लोगों का विश्वास: बाबा रामदेवमोदी-योगी के रहते राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा से उठ जाएगा लोगों का विश्वास: बाबा रामदेव

रामनवमी, धर्मसेना, अयोध्या, विहिप की धर्मसभा, धर्म सेनाध्यक्ष संतोष, विहिप, उत्तर प्रदेश, धर्म सेना, राम मंदिर निर्माण, राम मंदिर, बाबरी विध्वंस, भाजपा, Ramnavmi, Dharmasena, Ayodhya, VHP, Uttar Pradesh, Dharma Sena, Ram mandir, Ram temple, BJP

उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुई विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा केवल एक नाटक थी। चार राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया गया था। यह धर्मसभा राम जन्मभूमि के लिए नहीं आयोजित हुई थी। आरोप लगाते हुए धर्मसेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि भाजपा ने रामलला को चुनावी मोहरा बना के रख दिया है। इनको राम मंदिर से मतलब नहीं है। जब-जब चुनाव आता है, अयोध्या को भाजपा केवल चुनाव की प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि जो चीज शक्तिबल से बनती है, उसे शक्तिबल से ही बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मसेना से लगभग 56 हज़ार लोग जुड़ चुके हैं। और 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।

वीडियो: देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो हिंदू कहां जाएगा: राजस्थान में बोले CM योगी

Comments
English summary
Dharmasena will now assemble for Ram temple at ayodhya: says it's chief santosh dubey
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X