Video: भाभी से अश्लील हरकत करता था देवर, महिला ने बेटे के साथ मिलकर कर डाली धुनाई
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बीते सोमवार को एक महिला ने अपने देवर की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ही परिवार के बीच हो रहे इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होने लगी और लोग अपने फोन से वीडियो बनाते रहे।

ये पूरा मामला बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली के बाहर का है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। महिला ने देवर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। देवर जब अपनी पत्नी के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचा था। तभी महिला अपने बेटे के साथ आई और देवर की चप्पलों से पिटाई कर दी। दोनों बीच सड़क पर खूब तना तनी कर रहे थे।

अपने पति को पिटता देख देवर की पत्नी ने भी चप्पल निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी ने मौके से भागने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने उसे भागने नहीं दिया। मारपीट के दौरान आरोपी की कमीज फट गई लेकिन महिला ने आरोपी को नहीं छोड़ा।
ये भी पढ़ें- यूपी: बीजेपी को चुनौती देने शिवपाल यादव इस तारीख को निकालेंगे महारैली












Click it and Unblock the Notifications