पीएम मोदी के अपील पर पूरे प्रदेश में तेजी से चल रहा स्वच्छता अभियान- ब्रजेश पाठक

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। एक दिन पहले ही पूरे प्रदेश में स्वच्छता का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ में भी भारी संख्या कार्यकर्ता जुटे जुटे हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में महात्मा गांधी के जयंती के एक दिन पहले से ही स्वच्छता मिशन तेजी के साथ चल रहा है। लखनऊ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अभियान को गति दे रहे हैं।डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वच्छता एजेंडा आज देश में एक जन आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के जरिए लोगों और समाज के साथ एक आंदोलन कैसे खड़ा किया जाए, यह पूरी दुनिया को दिखाया है।

brajesh pathak

गांधी जयंती से पूर्व 1 अक्टूबर को प्रदेशभर में व्यापक स्वच्छता महाभियान एक तारीख-एक घंटा-एक साथ का आयोजन किया जा रहा है। कचरा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए 1 अक्टूबर को सभी लोगों ने एक घंटे का स्वच्छता श्रमदान किया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत समस्त नगरीय निकायों में 154 घंटे का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस अभियान में जन-सहभागिता को बढ़ाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+