देवरिया शरण गृह सीज, मामले की जांच के लिए सीएम ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित शरण ग्रह में लड़कियों के साथ कथित रूप से शोषण और देह व्यापार के मामले में योगी सरकार एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है जोकि इस मामले की जांच करेगा। साथ ही शरण गृह को सोमवार की रात पूरी तरह से सीज कर दिया गया है और सभी 24 लड़कियों को यहां से छुड़ा लिया गया है।

गैरकानूनी तरीके से चल रहा था शेल्टर हाउस
शेल्टर हाउस के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि यह शेल्टर हाउस गैरकानूनी तरीके से चल रहा था, जिसे पुलिस ने बीती रात सीज कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस शेल्टर हाउस के भीतर चल रहा देह व्यापार के रैकेट का खुलासा तब हुआ जब यहां से 10 साल की बच्ची किसी तरह से भागने में सफल हुई और उसने यहां के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी की और सभी लड़कियों को आजाद कराया।
18 लड़कियां गायब
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने यहां छापेमारी की, जहां कुल 42 लड़कियों में से 18 लड़कियां गायब मिली। जिसके बाद यहां से 24 लड़कियों को छुड़ा लिया गया और शेल्टर होम की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह नाम की एनजीओ यहां शरण गृह चलाती थी, जहां कुल 42 लड़कियों के नाम दर्ज थे। लेकिन छापेमारी के दौरान हमे सिर्फ 24 लड़कियां ही मौके पर मिली। पुलिस ने बताया कि उसे काफी लंबे समय से शेल्टर होम के खिलाफ शिकायत मिल रही थी।
लगातार मिल रही थी शिकायत
शरण गृह में लगातार मिल रही अनियमितता की शिकायत के बाद इसकी मान्यता को पिछले वर्ष जून माह में समाप्त कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद इसकी संचालिका ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लेकर इसे चला रही थीं। एसपी ने बताया कि बिहार के बेतिया जिले की 10 साल की बच्ची देर शाम को जब संरक्षण गृह से निकल पुलिस थाने पहुंची तो उसने शेल्टर होम के भीतर चल रही अनियमितता की जानकारी दी।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications