पुलिस सुरक्षा के बीच जावेद अहमद के घर पर चला PDA का बुलडोजर, बाहर निकाला गया सामान

पुलिस सुरक्षा के बीच जावेद अहमद के घर पर चला PDA का बुलडोजर, बाहर निकाला गया सामान

प्रयागराज, 12 जून: 10 जून को जुमे की नामाज के बाद प्रयागराज जिले में जमकर बवाल हुआ था। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने शनिवार 11 जून को जावेद अहमद उर्फ पंप को हिरासत में ले लिया था और इस हिंसा का मुख्य आरोपी बताया था। तो वहीं, आज रविवार 12 जून को जावेद अहमद के घर पर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Demolition of the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed still underway

Recommended Video

    Prayagraj Violence | Bulldozer Action | Javed Pump House | Nupur Sharma BJP | वनइंडिया हिंदी | *News

    PDA ने जावेद कर चस्पा किया था नोटिस
    न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) ने जावेद अहमद उर्फ पंप के घर शनिवार को नोटिस चस्पा किया था। चस्पा किए गए नोटिस में पीडीए की ओर से कहा गया था कि 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोग घर खाली कर दें, जिससे अथॉरिटी अपनी कार्रवाई कर सके। भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण अधिकारी रविवार को जावेद अहमद के घर पहुंचे और बुलडोजर चलना शुरू कर दिया।

    जावेद अहमद के घर के तैनात है भारी पुलिस बल
    बताया जा रहा है कि जावेद के घर का गेट तोड़ दिया गया है। तो वहीं, कोई अप्रिय घटना ना घटे इसलिए प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद के घर के बाहर भाई सुरक्षा बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसकर्मी जावेद के घर के अंदर दाखिल हुए और घर के अंदर मौजूद सामान को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मकान की पहली मंजिल पर पहुंचकर भी कुर्सियां और अन्य सामान भी नीचे फेंका।

    कोई मौजूद नहीं था जावेद अहमद के घर में
    रिपोर्ट् के मुताबिक, जावेद अहमद के घर का दरवाजा बंद था और सुबह से ही घर का कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकाला था। पुलिस अधिकारियों ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि यदि दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर से लोगों को निकाला जाएगा। इसलिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती गई थी, जिससे अगर महिलाएं विरोध करें तो उनको भी नियंत्रित किया जा सके। हालांकि, जावेद पंप के घर में कोई भी मौजूद नहीं था और भारी सामान पहले ही निकाल लिए गए था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+