मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव आयोग की यााचिका के बाद पैरोल पर लगाई रोक
Uttar Pradesh
oi-Rahuls
By Rahul Sankrityayan
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी नेता मुख्तार अंसारी को दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को अदालत ने मुख्तार की पैरोल याचिका खारिज करते हुए, सोमवार तक रोक लगा दी है। बता दें कि अंसारी की पैरोल के खिलाफ चुनाव आयोग ने याचिका दी थी, इसी पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश आया है।
आयोग की याचिका में कहा गया था कि अंसारी को पैरोल मिलने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। आयोग ने आशंका व्यक्त की है कि अंसारी के बाहर आने से चुनावी कैंपेन पर असर पड़ सकता है।
मामले में हाईकोर्ट ने अंसारी को नोटिस भेज कर जवाब मांग है। हालांकि चुनावी कैंपेन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कोर्ट से पैरोल मिल गई थी। अंसारी पर नवंबर 2005 में कृष्णा नंदन राय की हत्या का आरोप है। अंसारी इस मामले में ट्रायल का सामना कर रहे हैं।