Ram Mandir News Ayodhya: 'राम ज्योति' से जगमग हुआ सरयू तट, जय श्री राम के नारों से गुंज उठा अयोध्या

Ram Mandir News Uttar Pradesh: राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। पीएम मोदी द्वारा मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इसके साथ ही रामलला विराजमान हो गये। इसके बाद लोगों ने रामलला के आने का जश्न मनान शुरु किया। सोमवार शाम सरयू तट पर राम ज्योति जलाने का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां का दृश्य देखने योग्य था।

सरयू तट जिसे राम की पैडी के नाम से भी यहां जानते हैं, वहां पर भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इसकी तैयारी सुबह से ही चल रही थी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व स्थानीय लोग इसे पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे थे।

ayodhya

तट पर हजारों की संख्या में जब राम ज्योति जली तो यह मन मोहने वाली थी। भारी संख्या में लोग इस दृश्य को देख आह्लादित थे। कोई वीडियो बना रहा था तो कोई सेल्फी ले रहा था। सभी इस पल को कैद करना चाह रहे थे।

ayodhya

इसके साथ ही यहां रंग बिरंगी रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र थी। जय श्री राम व दीपों की रंगोली विशेष आकर्षित कर रही थी। बुढ़े बच्चे सभी में गजब का उत्साह देखने को मिला। राम मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर सभी उत्साहित व हर्षित थे।इसके साथ ही हनुमानगढ़, लता मंगेश्कर चौक सहित लगभग सभी जगहों पर दीप प्रज्वलित किए गये।

Recommended Video

      सरयू तट पर कुछ ही समय में जलेगी राम ज्योति,सीएम योगी रहेंगे मौजूद

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+