यूपी: नहाते समय सेल्फी ले रहे थे 6 दोस्त, डूबने से हुई दो की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शारदा नदी में नहाने गए 6 दोस्तों में से दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक नहाते समय सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की मदद से चार दोस्तों को नदी से बचा लिया गया, लेकिन दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।

Death of two friends drowning after taking selfie

मामला शाहजहांपुर के बण्डा थाना क्षेत्र के सिंघापुर इलाके का है। जहां इलाके के 6 स्कूली दोस्त शारदा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते वक्त सभी दोस्त मोबाइल फोन से एक साथ खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। तभी दो युवकों दिव्यांशु कुमार (17) और उत्कर्ष कुमार (17) का पैर फिसला और वह गहरी नदी में जा गिरे। युवकों को गिरते ही दोस्तों में शोर मचाकर मदद मांगी। पास के खेतों में काम कर रहे किसान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी को भी युवक नजर नहीं आए।

Death of two friends drowning after taking selfie

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सर्च टीमें लगाकर युवकों की खोज शुरू कर दी, लेकिन वे नहीं मिले। गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद युवकों के शव नदीं के नीचे बालू में दबे मिले तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने साथ गए दोस्तों हर्षिद कुमार, कृष्ण राठौर, शास्वत शुक्ला और संस्कार राठौर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक युवकों के परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+