शादी से एक दिन पहले दूल्हा हुआ गायब, पेड़ पर लटकी मिली लाश
शामली। उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के बाबरी थाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां पर एक बाग में आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला है। परिजनों का मानना है कि युवक की पीट-पीट कर हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है। मृतक युवक की शादी होनी थी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।

दरअसल मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा का है यहां गांव के निकट आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। मृतक युवक का नाम आस मोहम्मद है।
बताया जा रहा है कि युवक की शादी होनी थी लेकिन युवक पिछली शाम से लापता हो गया था जिसे परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन मृतक का देर रात तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार की सुबह आस मोहम्मद का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है और हत्या के बाद युवक का शव पेड़ पर लटका कर फरार हो गए हैं। वहीं जब पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने का प्रयास किया तो परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications