होली के दिन गायब हुआ बच्चा, घर के पास बोरे में बंद मिली उसकी लाश
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 6 वर्षीय बच्चे का शव बोरे में बन्द मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा मिलन कटियार होली वाले दिन खेलते-खेलते कहीं गायब हो गया जिसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।

घर में पास लावारिश बोरे में लाश
बच्चे की लाश सदर कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज कछोहा में मिली है। आस-पड़ोस के लोगों ने एक लावारिश बोरे को देखा तो लाश का पता चला। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस इसमें तत्काल कार्रवाई करती तो मेरे बच्चे की हत्या नहीं होती। पुलिस की लापरवाही से मेरे बच्चे की हत्या हुई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

पुराने घर पर होली खेलने गए थे
बच्चे के माता-पिता कछोहा इलाके के पुराने घर से सदर कोतवाली क्षेत्र में नए घर में शिफ्ट हो गए थे। वे पुराने घर पर होली खेलने गए थे। बताया जा रहा है कि परिवार का रिश्तेदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। हलांकि पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।

पुलिस कर रही जांच
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जो भी अपराधी होंगे वह जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे। छोटे बच्चे के साथ किसी की आखिर क्या दुश्मनी थी? हत्या के कारणों का पता पुलिस लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications