VIDEO: कब्र से बाहर निकल आया मुर्दा, इलाके में हड़कंप..
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार को एक कब्र से शव निकलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के शक में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे कब्र से बाहर निकाला। गौरतलब है कि युवती की चार महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

बता दें कि कि मृतक युवती के परिजनों पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में मृतक युवती के प्रेमी ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसका मुकदमा युवती के प्रेमी ने कोर्ट में डाल दिया और 156/3 में परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आज कोर्ट के आदेश के बाद आज युवती के शव को क़ब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दरअसल, युवती के प्रेमी का आरोप है कि वह दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे जो युवती के परिजनों को पसंद नहीं थी। जिसके बाद एक दिन चार माह पूर्व युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद युवती के शव को गांव में कब्र में दफना दिया था। इसे लेकर प्रेमी ने पुलिस से भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में प्रेमी ने कोर्ट का सहारा लिया और धारा 156/3 के तहत प्रेमिका के परिजनों पर केस दर्ज कराया। जिसके बाद शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम मीनू राणा,डीएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ युवती की कब्र खुदवाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications