हापुड़ के घाट पर मिला मां-बच्चे का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया
हापुड़। यूपी में हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट में शनिवार की सुबह दो शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा हैं कि शव एक नवजात बच्चे व महिला का है। शवों की हालत देखकर लग रहा है कि डिलीवरी के दौरान महिला व बच्चे की मौत हुई है। दोनों शव बृजघाट में शवों का क्रिया-कर्म करने वाली जगह पर पाए गए हैं।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान महिला व नवजात की मौत हुई होगी जिसके बाद इनके दोनों शवों को अंतिम संस्कार करने के लिए बृजघाट लाया गया होगा। बड़ा सवाल अब ये कि आखिर कौन लोग हैं जो इन दोनों शवों को यहां अंतिम संस्कार के लिए लाए थे। वे बिना अंतिम संस्कार किए इन दोनों शवों को यहां छोड़कर चले गए।
फिलहाल लोगों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस उन लोगो की तलाश में भी जुट गई है जो इन शवों को लेकर यहां आये थे।

गढ़ सीओ का कहना है कि फिलहाल दोनों शव हमारे कब्जे में हैं और इनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। यदि इनकी शिनाख्त नहीं हो पाती है तो दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जायेगा। फ़िलहाल तीर्थ नगरी में इन दोनों शवों का मिलना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications