सांप के काटने पर मां के साथ स्तनपान कर रही बच्ची की भी मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। घर में सो रही महिला को सांप ने डस लिया। इस बात से बेखबर महिला ने अपने ढाई साल के बच्चे को स्तनपान कराया, जिसके तुरंत बाद दोनों की तबीयत खराब होने लगी। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले ही महिला और बच्चे ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले को दुर्घटना मान रही है।

Daughter and mother died due to snake bite in Muzaffarnagar

पुलिस की मानें तो घटना गुरुवार देर शाम की है। मांडला गांव की एक महिला अपने घर में सो रही थी तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। हालांकि महिला को इस बात का आभास तक नहीं हुआ। घटना से अंजान महिला ने अपने ढाई साल के बच्ची को स्तनपान भी करा दिया। जिसके बाद दोनों की तबीयत खराब होने लगी। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो डॉक्टर सांप के काटने से दोनों की मौत होना बता रहे है। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+