रोडवेज बस की टक्कर से दूर जा गिरा पुलिस वाहन, दरोगा की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीसीआर दूर जाकर गिर पड़ी। पीसीआर में बैठे एचसीपी और दो सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर इलाके में नेशनल हाईवे एनएच 91 पर गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीसीआर दूर जाकर गिर पड़ी। पीसीआर में बैठे एचसीपी और दो सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एचसीपी राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों गम्भीर रूप से घायल सिपाहियों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गश्त कर रहे पुलिस वाहन को मारी टक्कर
मामला बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी का हैं। बुधवार की सुबह ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी के पास पुलिस की पीसीआर गश्त कर रही थी। बता दें कि खुर्जा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस ने पुलिस की पीसीआर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की पीसीआर सड़क से दूर जा गिरी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दी।

बस चालक मौके से हुआ फरार
मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एचसीपी राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों गम्भीर रूप से घायल सिपाहियों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया हैं। बता दें कि एक्सीडेंट के बाद रोडवेज चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मामले के बारे में पुलिस ने बताया
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी और नगर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगो से घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। फिलहाल पुलिस रोडवेज के ड्राइवर की तलाश कर रही है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीसीआर को टक्कर मारी है जिसमें एचसीपी राजेंद्र की मौत हो गई है और दो सिपाही गम्भीर रूप से घायल हैं। फिलहाल ड्राइवर की तलाश की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications