बुलंदशहर: सांस्कृतिक मेले में अश्लील डांस पर उड़े नोट, देखती रही पुलिस

बुलंदशहर। 137 साल से चली आ रही जिला कृषि औद्योगिक एवं संस्कृति प्रदर्शनी अधिकारियों की बेरूखी की भेंट चढ़ गई है। संस्कृति और कृषि प्रोत्साहन के नाम पर महीने भर चलने वाले इस कल्चरल फेस्ट में जो हो रहा है, वह शर्मसार करने वाला है। कृषि मेले में खुलेआम पुलिस और प्रशासन की आंखों के सामने अश्लीलता हो रही है, लेकिन दोनों ही मुकदर्शक बने देखें रहे है।

dance video in viral exhibition in bulandshahr

प्रर्दशनी में होने वाले नाटक और वैरायटी शो आदि में केवल लड़कियों के डांस होते हैं जिन पर युवकों द्वारा पैसा उड़ाया जाता है। इन दिनों जिले में एक ऐसा ही वीडियो वायल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक नाचती हुई लड़की पर पैसा उड़ाया जा रहा है। इस पैसे को वो लोग उठा रहे है जो इस तरह के वैरायटी शो कराते है। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हुआ हो। करीब एक महीने तक लगने वाले इस मेले में हर रोज ऐसा ही होता है।

dance video in viral exhibition in bulandshahr

ऐसा नहीं की पूरे मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को न हो, लेकिन सब कुछ पता होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। आप को बता दे कि सांस्कृतिक प्रदर्शनी के नाम पर सालों से ऐसा ही हो रहा है लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहते है। अश्चर्यजनक बात यह है कि मामले को लेकर सीओ जगदीष सिंह का दावा है कि मामला उनके संज्ञन में है ठुमकों पर नोटो की बारिश करने वालो को चिन्हित करके कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+