VIDEO: बर्थडे पार्टी में पिस्टल लेकर कूदा युवक, फायरिंग कर-कर के डरा दिया सबको
इसके बाद इस युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
चंदौली। बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डिस्को करना एक युवक को भारी पड़ा। मुगलसराय के एक लॉन में पिछले हफ्ते एक पार्टी के दौरान युवक ने दोनों हाथों में किसी की लाइसेंसी पिस्टल लेकर डांस के दौरार कई फायर किए। इसके बाद इस युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। हर्ष फायरिंग का ये मामला मुगलसराय के कैलाशपुरी का है। युवक के हाथ में एक पिस्टल उसकी खुद की लाइसेंसी थी जबकि दूसरी पिस्टल रेलवे के चर्चित टिकट परीक्षक की है। जिसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए भी पुलिस ने कर्रवाई शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
दरअसल मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी के रहने वाले ऐश्वर्य जायसवाल ने बीते 13 अक्टूबर को मुगलसराय के एक लॉन में बर्थडे पार्टी में नशे की हालत में डीजे पर दोनों हाथों में लाइसेंसी पिस्टल लेकर डांस किया था और फायरिंग भी की थी। इस पूरे मूमेंट को ऐश्वर्य जायसवाल के एक मित्र ने वीडियो बना लिया और दूसरे दिन फेसबुक पर इस वीडियो को अपलोड भी किया गया। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू किए जाने पर पूरे मामले से पर्दा उठा। जिसमें ये बात सामने आई की एक पिस्टल ऐश्वर्य जायसवाल की है जबकि दूसरी मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटी अजय सिंह बबलू की है। इस पूरे मामले की जानकारी के बाद चंदौली के एसपी संतोष सिंह ने कोतवाली को आदेश दिया कि ऐश्वर्य और अजय सिंह बबलू के खिलाफ तत्काल कर्रवाई की जाए।
युवक गिरफ्तार, लाइसेंस होगा निरस्त
वहीं पूरे मामले पर चंदौली के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर त्वरित कर्रवाई करते हुए कोतवाली इंचार्ज एमपी सिंह ने मुख्य आरोपी ऐश्वर्य जायसवाल को गिरफ्तार कर किया है और आर्म्स एक्ट के तहत कर्रवाई करते हुए ऐश्वर्य को जेल भेज दिया है। जबकि टीटी अजय सिंह के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रेलवे से संस्तुति मांगी गई है, साथ ही उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications