ददुआ के भाई और बेटे सहित तीन पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज
इलाहाबाद। कुख्यात डकैत शिवकुमार उर्फ ददुआ के भाई और पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल सहित, उनके बेटे वीर सिंह पटेल और भतीजे राम सिंह पर जालसी के आरोप में उतरांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व सांसद सहित तीनों लोगों पर 35 लाख रुपए की जालसाजी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह है मामला
उतरांव थाना अंतर्गत याकूबपुर निवासी पूर्व विधायक जंग बहादुर पटेल के बेटे प्रमोद पटेल सरदार बल्लभ भाई पटेल एजूकेशन सोसायटी जलालपुर के चेयरमैन हैं। प्रमोद पटेल का आरोप है कि ददुआ के भाई पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल व बेटे वीर सिंह पटेल तथा बाल कुमार के बेटे राम सिंह ने जालसाजी करके 2011 से 2013 के बीच कुल 35 लाख रुपये हड़प लिए। जब प्रमोद ने अपना रुपए वापस मांगा तो तीनों ने उन्होंने डराया-धमकाया। कुछ दिन पहले प्रमोद ने एडीजी जोन व एसएसपी नितिन तिवारी से शिकायत की। एसएसपी नितिन तिवारी के आदेश पर उतरांव थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

इलाके में है दहशत
बता दें कि वीर सिंह पटेल चित्रकूट सदर से पूर्व विधायक रह चुके हैं और बाल कुमार पटेल समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद रह चुके हैं। इस परिवार की पूरे इलाके में तूती बोलती है और आये दिन ऐसे हालत बनते रहते हैं। वहीं, जब तक डकैत ददुआ जिंदा था और पुलिस मुठभेड में मारा नहीं गया था।












Click it and Unblock the Notifications