मछली के लिए फेंका जाल तो मछुआरों की मौत बन आया मगरमच्छ

संयोग रहा कि मछुआरों ने पहले तालाब में जाल डालकर मछली निकालने की कोशिश की। तालाब के अंदर नहीं घुसे जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मिर्जापुर। मिर्जापुर में एक मछुआरे के लिए उसका जाल आफत बन गया। मामला मडिहान थाना क्षेत्र के देवपुरवा गांव का है जहां अकटहवा तालाब में शुक्रवार की दोपहर में मछली मारने गए गांव के मछुआरों की जाल में आठ फीट का मगरमच्छ फंस गया। बाहर निकालने पर मगरमच्छ देखकर मछुआरे जाल वहीं पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में तालाब पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जाल सहित पेड़ में बांधकर मड़िहान कोतवाली पुलिस और एसडीएम सविता यादव को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम शाम को पांच बजे मगरमच्छ को ले जाकर सिरसी बांध में छोड़ आई।

मछली के लिए फेंका जाल तो मछुआरों की मौत बन आया मगरमच्छ

बीडीसी पंकज सिंह कहते हैं कि तालाब उन्हेंने पट्टा लिया है और उसमें मछली पालते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार हो रही बरसात से पहाड़ी नदी-नालों के उफनायी धारा के साथ मगरमच्छ भी तालाब में पहुंच गया होगा। पंकज मछुआरों को लेकर तालाब से मछली मारने के लिए गए थे। संयोग रहा कि मछुआरों ने पहले तालाब में जाल डालकर मछली निकालने की कोशिश की। तालाब के अंदर नहीं घुसे जिससे बड़ा हादसा टल गया। बड़ी जाल डालकर जब किनारे पर ले आए तो देखा कि आठ फुट का मगरमच्छ जाल में पड़ा है।

मछली के लिए फेंका जाल तो मछुआरों की मौत बन आया मगरमच्छ

सिरसी बांध में छोड़ा गया मगरमच्छ

मगरमच्छ देखते ही मछुआरे शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो कुछ ही देर में तालाब पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। सभी की मदद से मगरमच्छ को जाल सहित पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद एसडीएम सविता यादव ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम वहां पहुंचकर मगरमच्छ को जाल सहित सिरसी बांध में छोड़कर लौट आई। इससे ग्रामीणों और मछुआरों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+