बरेली: हथियारबंद बदमाशों ने की 3 करोड़ के सोने की लूट, वीडियो

पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने बताया कि लखनऊ से बरेली लौटते समय हाईवे पर पांच हथियारबंद अपराधियों ने उनकी कार को रोककर सोना लूट लिया।

बरेली। यूपी के बरेली में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बरेली के थाना क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ का है जहां एक सर्राफा व्यापारी से पांच हथियारबंद बदमाशों ने 3 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंदूक की नोंक पर 8 किलो सोने की लूट

बंदूक की नोंक पर 8 किलो सोने की लूट

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के पास कार सवार पांच असलाधारी बदमाशों ने लखनऊ से सोना लेकर कार से बरेली आ रहे सर्राफा व्यापारी अभिलाश चंद्रा और उनके दामाद प्रदीप अग्रवाल व एक अन्य कर्मचारी को गन प्वाइंट पर खेतों में बांधकर डाल दिया और 8 किलो सोना लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के ड्राइवर को बुरी तरह पीटा और तीन करोड़ के मूल्य का सोना लूटकर फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच

घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे आई जी जोन बरेली, एसएसपी जोगेंद्र सिंह एसपी देहात ख्याति गर्ग, फील्ड यूनिट टीम सीओ फरीदपुर नीति द्विवेदी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर घटना से संबंधित जानकारी की। पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पीड़ित व्यापारी ने क्या कहा?

वहीं पीड़ित व्यापारी ने बताया कि गांव टिसुआ के समीप हाईवे पर 6:30 बजे शाम सफेद रंग की इंडिका कार से आए हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कोलकाता ढाबा के सामने सर्राफा व्यापारी की स्विफ्ट डिजायर कार रुकवा ली। कार रुकते ही सभी बदमाशों ने सभी को गन पॉन्ट पर ले लिया और मारपीट करके आठ किलो सोना लूटकर चंपत हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+