VIDEO: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने घंटों आगरा पुलिस को छकाया, मुठभेड़
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों के बारे में सूचना मिलने पर आगरा पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस को शहरभर में कई घंटे तक दौड़ाया। बदमाशों ने अपने आपको घिरता देख चीता मोबाइल को टक्कर मारी जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।

स्कॉर्पियो में सवार थे तीन बदमाश
आगरा पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कॉर्पियो में सवार तीन बदमाशों की सूचना मिली। स्कॉर्पियो सवार बदमाश सिकंदरा की तरफ से आ रहे थे, उसी समय एसपी ट्रैफिक सुभाष पार्क से गुजर रहे थे। एसपी ट्रैफिक को गाड़ी संदिग्ध लगी। एसपी ट्रैफिक ने गाड़ी को रुकवाया लेकिन बदमाशों ने गाड़ी को नहीं रोका। बदमाशों की गाड़ी आगे-आगे और एसपी ट्रैफिक की गाड़ी पीछा कर रही थी।

पुलिस को शहर में दौड़ाया
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस को शहर में घंटों दौड़ाया। पुलिस ने बदमाशों की चारों तरफ से घेराबंदी की। बदमाश ने अपने-आपको घिरते देखा तो अपनी गाड़ी को थाना छत्ता में तैनात चीता मोबाइल सिपाही राकेश को टक्कर मार दी, इसमें सिपाही राकेश यादव घायल हो गया। आनन-फानन में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आलाधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से एक तमंचा और चार पहिया गाड़ी और करीब एक दर्जन कारतूस भी बरामद किए हैं।

आगरा में पुलिस पर हमला
आगरा में पुलिस पर हमला हुआ है। पुलिस के दो सिपाही जुआ खेलने की सूचना पर पहुंचे थे तभी जुआरियों ने हमला कर दिया। वारदात थाना शमसाबाद क्षेत्र के हिरनेर गाँव की है। इस गाँव में जुआ होने की खबर पुलिस को लगी थी तो सूचना पर कोबरा मोटर साइकिल पर तैनात दो सिपाही इन्द्रपाल और कमलजीत पहुँच गये। पुलिस को देखते ही जुआरियों ने डंडों से और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के बाद पुलिस के दोनों सिपाही किसी तरह से जान बचा कर भागे। घायल हुए दोनों सिपाहियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है। हलांकि पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications