'वॉशिंग मशीन से नोटों के ढेर...', भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे, नहीं मिल रही जमानत, PM Modi ने और क्या-क्या कहा?
PM Modi in Meerut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही है।
पीएम ने कहा कि उन्हें जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इन बेईमान लोगों द्वारा लूटा गया पैसा गरीबों को लौटाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और सपा को भी आड़े हाथों लिया।

10 लाख लोगों के नाम हटाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 लाख लोगों के नाम हटाए जिससे उनके नाम पैसा ना जाए जिनका जन्म भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा की गई इस कार्रवाई से कुछ लोग बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है, मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार हटाओ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने टीवी पर समाचार में देखा होगा कि किस तरह इन भ्रष्टाचारियों के घरों से रुपए बरामद हो रहे हैं। कुछ के यहां तो वाशिंग मशीन में नोटों का ढेर मिला। इन बेईमानों ने जिनका धन लूटा है मैं उनको लौटा रहा हूं।
17 हजार करोड़ जब्त कर लौटाया वापस
प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के 17 हजार करोड़ रुपये जब्त किये गये और जिनसे लूटे गये थे, उन्हें लौटाये गये। उन्होंने ये भी कहा कि ईडी ने जब्त किया है। सबूत मिलने पर पीड़ितों को वापस कर दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, वे जितना चाहे मोदी पर हमला कर लें, ये मोदी हैं रुकने वाले नहीं हैं। चाहे कितना भी बड़ा भ्रष्टाचारी हो कार्रवाई जरूर होगी। जिसने देश को लूटा है उसे वापस देना ही होगा। ये मोदी की गारंटी है।












Click it and Unblock the Notifications