यूपी: सरकारी आदेश के बावजूद थाने में सबके सामने धूम्रपान करते दिखे दरोगा, वीडियो

आगरा। यूपी के आगरा में खाकी की शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक चौकी पर तैनात दरोगा जी वर्दी पहने हुए सिगरेट के छल्ले हवा में उड़ाते नजर आ रहे हैं। उन्हें न तो मुख्यमंत्री के आदेश का खौफ है और न ही शहर के पुलिस कप्तान का डर है। वह बेधड़क सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। ये मामला थाना सदर इलाके का बताया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल साइट पर जमकर वायरल किया जा रहा है। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि कोई भी सरकारी अफसर कर्मचारी दफ्तर में धूम्रपान नहीं करेंगे पर ये आदेश हवा हवाई हो गया।

यूपी: सरकारी आदेश के बावजूद थाने में सबके सामने धूम्रपान करते दिखे दरोगा, वीडियो

योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया हुआ है कि सरकारी दफ्तरों में धूम्रपान न किया जाए। लेकिन अधिकारी उनकी सुन कहा रहे हैं। थाने में बैठे दरोगा तो फिल्मी अंदाज में सिगरेट पीने में व्यस्त थे। इसी बीच किसी ने दरोगा की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद से लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन इसे लेकर आ रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार को पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया था। जहां पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। जहां पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री के इस्तेमाल से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद जब अधिकारियों से बात की गई तो सब इससे कन्नी काटते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+