उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आप भी जानें यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ से जुड़े ये 9 विवाद

गोरखपुर से सांसद महंत आदित्यनाथ अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, हालांकि उनसे कई विवाद भी जुड़े रहे हैं।

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता महंत आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह नेगी अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बावजूद इसके कि आदित्यनाथ आए दिन विवादित बयान देते रहे हैं लेकिन इन बयानों से उनका राजनीतिक कद कम नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ही प्रदेश में नारा लगना शुरू हो गया था प्रदेश में योगी, देश में मोदी। आइए आपको यूपी के भावी सीएम आदित्यनाथ के उन बयानों के बारे में बताते हैं जो काफी विवादित थे।

शाहरुख और हाफिज सईद की थी तुलना

शाहरुख और हाफिज सईद की थी तुलना

  • साल 2015 के नवंबर में आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर हिंदू शाहरुख खान की फिल्में देखना छोड़ दें तो उन्हें सड़कों पर टहलना पड़ जाएगा। आदित्यनाथ ने शाहरुख और आतंकी हाफिज सईद के बयानों को एक जैसा बता डाला है। उन्होंने कहा कि शाहरुख को इस बात को समझना चाहिए अगर हिंदुओं ने उनकी फिल्म देखना छोड़ दी तो क्या होगा। गौरतलब है कि अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। शाहरुख के बयान के बाद कई नेताओं ने उनपर हमला बोला था।
  • इसी साल अप्रैल 2015 में उन्होंने कहा था कि हरिद्वार में 'हर की पौड़ी' पर गैर हिंदुओं का प्रवेश बंद कराया जाए।

 दादरी कांड पर की थी टिप्पणी

दादरी कांड पर की थी टिप्पणी

  • नोएडा के दादरी कांड पर आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान, ने संयुक्त राष्ट्र जाने की बात कही है। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। मैंने आज ही पढ़ा है कि अखलाख पाक गया और वहां से लौटने के बाद उसकी गतिविधियां बदल गईं। क्या सरकार ने ये पता लगाने की कोशिश की कि ये पाक क्यों गया था। आज उसका महिमा मंडन किया जा रहा है।
  • वहीं योग दिवस के मौके पर उसका विरोध करने वालों के लिए आदित्यनाथ ने कहा था कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं उन्‍हें भारत छोड़ देना चाहिए और जिन्हें सूर्य नमस्कार से आपत्ति है वो समुद्र में डूब जाएं।
  • मुस्लिम आबादी पर की थी टिप्पणी

    मुस्लिम आबादी पर की थी टिप्पणी

    आदित्यनाथ ने साल 2015 के ही अगस्त में कहा था कि मुस्लिमों का प्रजनन दर ज्यादा है, जिससे जनसंख्या असंतुलन हो सकता है। 2015 में ही उन्होंने कहा था कि आर्यावर्त ने आर्य बनाए, हिंदुस्तान में हम हिंदू बना देंगे। हम पूरी दुनिया में भगवा झंडा फहरा देंगे।'

    लव जिहाद पर आदित्यनाथ का वीडियो हुआ था वायरल

    लव जिहाद पर आदित्यनाथ का वीडियो हुआ था वायरल

    • साल 2014 में आदित्‍यनाथ का वीडियो वारल हुआ था, जिसमें रैली को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि अगर कोई मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराए तो हिंदुओं को उसके बदले 100 लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराना चाहिए। जानकारी के मुताबिक 2009 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्‍यनाथ ने आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार रमाकांत यादव की चुनावी सभा में यह विवादित बयान दिया था।
    • फरवरी 2015 में आदित्यनाथ ने कहा था कि 'अगर उन्हें मौका मिल जाये तो देश भर की मस्ज‍िदों में गौरी-गणेश की मूर्तियां स्थापित कर दें।'
    • मस्जिद हमें चिढ़ाती है

      मस्जिद हमें चिढ़ाती है

      • आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा था कि गो-रक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ती है। काशी के बारे में कहा जाता है कि दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी है ये लेकिन जब काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं तो ज्ञानवापी मस्जिद हम सबको चिढ़ाता है।
      • योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मक्का में गैर मुस्लिम नहीं जा सकता है। वेटिकन सिटी में गैर ईसाई नहीं जा सकता है। हमारे यहां हर कोई आ सकता है। वेटिकन सिटी मदर टेरेसा को संत घोषित करता है, लेकिन विदेशी भारतीय संतों को हेय दृष्टि से देखते हैं।

ये भी पढ़े: महंत आदित्यनाथ: गोरखनाथ मंदिर से 5 काली दास मार्ग तक का सफर, एक नजर में

Comments
English summary
controversies related to New cm of Uttar Pradesh Mahant Adiyanath.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X